कनाडा में ए.आर. रहमान के नाम पर रखा गया सड़क का नाम, उन्होंने कहा- सभी का आभारी हूं
ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान ने सोमवार को कनाडा में अपने नाम पर एक सड़क का नाम रखे जाने पर ट्विटर पर एक नोट शेयर किया। उन्होंने लिखा, "जीवन में कभी ऐसा नहीं सोचा था...सभी का आभारी हूं।" बकौल रहमान, "ए.आर. रहमान नाम अकेला मेरा नहीं है...इसका मतलब दयावान है। यह ईश्वर द्वारा हमें दी गई खासियत है।"