कन्नड़ अभिनेता शंकर राव का 84 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

कन्नड़ अभिनेता व कॉमेडियन शंकर राव का सोमवार को बेंगलुरु में 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने थिएटर से अपने ऐक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। कन्नड़ के मशहूर सीरियल 'पापू पांडु' में बालाराजू किरदार के लिए उन्हें काफी सराहा गया था। अभिनेत्री शालिनी सत्यनारायण समेत कई कलाकारों ने शंकर राव के निधन पर शोक जताया।