कन्नौज में बीजेपी सांसद ने मतगणना स्थल पर घुसकर दो सीटों पर हमें हरवाया: सपा

सपा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना के बीच एक वीडियो शेयर कर कहा है, "कन्नौज में बीजेपी सांसद ने मतगणना स्थल पर घुसकर छिबरामऊ व तिर्वा सीट पर प्रशासन की देखरेख में सपा को हराने का काम किया।" पार्टी ने लिखा, "लोकतंत्र की हत्या का...प्रत्यक्ष सबूत।" राज्य में बीजेपी 48 सीटें जीतकर 202 पर आगे है।