करीना-करिश्मा दिवाली पूजा के लिए पहुंचीं ऑफिस, रणधीर-बबीता भी साथ दिखे
अभिनेत्री करीना कपूर खान और अभिनेत्री करिश्मा कपूर अपने माता-पिता रणधीर कपूर और बबीता कपूर के साथ मुंबई स्थित अपने ऑफिस में दिवाली पूजा के लिए पहुंचीं। चारों ने ट्रेडिशनल आउटफिट में शिरकत की। करीना ग्रीन सिल्क कुर्ते में, करिश्मा पेस्टल ग्रीन ऑर्गेंजा सेट में नजर आईं।