मुंबई क्राइम ब्रांच ने कॉमेडियन कपिल शर्मा को जान से मारने की धमकी देने वाले दिलीप चौधरी नामक शख्स को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कपिल शर्मा के पीए को फोन कर उनसे ₹1 करोड़ मांगे थे और रुपए न देने पर हत्या की धमकी दी थी। बकौल अधिकारी, आरोपी 30 सितंबर तक पुलिस हिरासत में रहेगा।