कपिल शर्मा से मेरी कोई निज़ी दोस्ती नहीं है, मैं सिर्फ काम तक का रिश्ता रखती हूं: सुमोना
कॉमेडियन कपिल शर्मा के साथ लंबे समय तक कॉमेडी शो में काम करने वालीं कॉमेडियन सुमोना चक्रवर्ती ने कहा है, "कपिल से मेरी कोई निज़ी दोस्ती नहीं है। मैं सिर्फ काम तक का रिश्ता रखती हूं।" उन्होंने कहा, "मैंने सीख लिया है कि काम और निज़ी ज़िंदगी को अलग रखना ज़रूरी है...अगर ऐसा नहीं करूंगी तो ज़िंदगी मुश्किल हो जाएगी।"