बृज नगर पंचायत समिति (राजस्थान) में बती कुमारी नामक महिला ने एक ही पद के लिए बीजेपी, कांग्रेस और निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर तीन नामांकन दाखिल किए। उन्होंने पूर्व-विधायक वाजिब अली की मौजूदगी में कांग्रेस और विधायक जवाहर सिंह बेढ़म की मौजूदगी में बीजेपी से पर्चा भरा। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग कपड़े पहने और बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव जीता।