कपिल शर्मा पर नॉर्थ अमेरिका के टूर के अनुबंध का उल्लंघन करने का आरोप, केस दायर
कॉमेडियन कपिल शर्मा के खिलाफ 2015 में नॉर्थ अमेरिका के टूर के अनुबंध का उल्लंघन करने को लेकर साई यूएसए इंक ने केस दायर किया है। बकौल रिपोर्ट, कपिल को 6 शो के लिए भुगतान किया गया था लेकिन उन्होंने केवल 5 में परफॉर्म किया। साई यूएसए इंक के अनुसार, कपिल ने नुकसान की भरपाई करने का वादा किया था।