अभिनेता शाहिद कपूर ने अपने संघर्ष को लेकर एक पॉडकास्ट में कहा है कि उन्होंने ज़िंदगी में कई बार खुद को हालातों के सामने बेबस पाया है। उन्होंने कहा, "मुझे 250 ऑडिशन देने के बाद काम मिला। आज लोग कहते हैं कि 'शाहिद का फैशन सेंस शानदार है'...एक समय मेरे पास लोखंडवाला से कपड़े खरीदने तक के पैसे नहीं थे।"