कफ सिरप पीने से मरने वाले 11 बच्चों के परिजन को ₹4 लाख का मुआवज़ा देगी MP सरकार
एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने छिंदवाड़ा में 'कोल्ड्रिफ' कफ सिरप पीने से हुई 11 बच्चों की मौत के बाद मृतकों के परिजन को ₹4-4 लाख मुआवज़ा राशि देने का एलान किया है। साथ ही सरकार कफ सिरप पीने के बाद उपचाराधीन बच्चों के इलाज का खर्च भी उठाएगी। उन्होंने प्रदेश में 'कोल्ड्रिफ' की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है।