inshorts

चिट्ठी पहुंचाने के लिए कबूतर ही क्यों चुने जाते थे, दूसरा पक्षी क्यों नहीं?

मोबाइल और इंटरनेट से पहले संदेश पहुंचाने के लिए कबूतरों का इस्तेमाल किया जाता था। इसकी वजह उनकी घर लौटने की खास क्षमता थी। होमिंग कबूतरों को अनजान जगह पर छोड़ने के बावजूद वे सैकड़ों-किलोमीटर दूर स्थित अपने ठिकाने पर लौट आते थे। वे सूर्य की स्थिति, पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र, गंध और आसपास के संकेतों से रास्ता पहचानते हैं।