8वें वेतन आयोग की फिटमेंट फैक्टर रिपोर्ट मई से जुलाई 2027 तक आने की संभावना जताई जा रही है। दरअसल, 7वें वेतन आयोग ने अपनी रिपोर्ट तैयार करने में करीब 21 महीने का वक्त लिया था। गौरतलब है कि 3 नवंबर 2025 को गठित 8वें वेतन आयोग को अपनी रिपोर्ट देने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है।