बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है, "हमारी पार्टी में अध्यक्ष को चुने जाने के लिए एक प्रक्रिया है। हम उसके अनुसार ही काम करेंगे।" उन्होंने कहा, "मार्च के मध्य तक पार्टी को अपना नया अध्यक्ष मिल जाएगा।" बीजेपी अध्यक्ष का चुनाव राज्य इकाइयों के चुनाव संपन्न होने के बाद होगा।