'कबीर सिंह' के दौरान शाहिद मुझे घमंडी और मूडी लगे थे: ऐक्ट्रेस गीतिका महेंद्रु

अभिनेता शाहिद कपूर के साथ 'कबीर सिंह' और 'जर्सी' में काम कर चुकीं अभिनेत्री गीतिका महेंद्रु ने कहा है कि 'कबीर सिंह' के सेट पर उन्हें शाहिद घमंडी और मूडी लगे थे। उन्होंने कहा, "लेकिन ऐसा नहीं है...वह हमेशा अपने किरदार में होते हैं।" बकौल ऐक्ट्रेस, "'जर्सी' में शाहिद के साथ अधिक समय बिताने पर महसूस हुआ...वह घमंडी नहीं हैं।"