inshorts

कभी जेब में थे महज़ ₹24, अब बने KBC-18 के पहले करोड़पति; कौन हैं भूषण ठाकरे?

महाराष्ट्र के जलगांव के 28-वर्षीय भूषण ठाकरे 'कौन बनेगा करोड़पति-18' के पहले करोड़पति बन गए हैं। उन्होंने बताया कि एक समय वह जेब में सिर्फ ₹24 लेकर मुंबई आए थे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले भूषण के पिता मज़दूरी करते हैं जबकि उनकी मां की तबीयत अक्सर खराब रहती है। अब उनसे ₹7 करोड़ के लिए सवाल पूछा जाएगा।