कभी झोपड़पट्टी में रहते थे निरहुआ, आज ऐक्टिंग के दम पर है ₹6 करोड़ की नेटवर्थ

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का 2 फरवरी को जन्मदिन है। गरीब परिवार में जन्मे निरहुआ कोलकाता में नौकरी करते थे और झोपड़पट्टी में रहते थे। उन्होंने संगीत व ऐक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और अपने एल्बम 'निरहुआ सटल रहे' से वह स्टार बन गए। बकौल रिपोर्ट्स, उनकी नेटवर्थ ₹6 करोड़ है।