कभी थे शाहरुख के प्रतिद्वंद्वी, कॉन्ट्रैक्ट के कारण गुमनामी में चले गए 'अगले राजेश खन्ना'
फिल्म 'दिल का क्या कसूर' (1992) से डेब्यू करने वाले अभिनेता पृथ्वी वज़ीर को ऐक्टर शाहरुख खान का प्रतिद्वंद्वी माना जाता था। 'अगले राजेश खन्ना' की उपाधि पाने वाले पृथ्वी एक प्रोडक्शन हाउस के 'कहीं और काम नहीं करने वाले' कॉन्ट्रैक्ट के कारण 'डर' और 'दीवाना' जैसी फिल्में नहीं कर पाए। बाद में उन्होंने बी और सी ग्रेड फिल्में कीं।