अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा हाल ही में पति ज़हीर इकबाल संग एक फैशन शो में शामिल हुईं। सामने आई इवेंट की तस्वीरों-वीडियो में सोनाक्षी कभी हाथ तो कभी दुपट्टे से अपना पेट कवर करती दिखीं। इसके बाद सोनाक्षी के गर्भवती होने की अटकलें लगाई जा रही हैं व कई ऑनलाइन यूज़र्स ने कहा कि वह बेबी बंप कवर कर रही हैं।