फिल्म 'कांतारा: चैप्टर 1' में अपने काम से धूम मचा रहे अभिनेता-निर्देशक ऋषभ शेट्टी की ज़िंदगी कुछ साल पहले तक बिल्कुल अलग थी। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि 2008 में वह मुंबई में 3-4 महीने तक एक प्रोडक्शन हॉउस में ऑफिस बॉय थे और प्रोड्यूसर के ड्राइवर भी थे। उन्होंने कहा कि उस दौरान उन्होंने हिंदी सीखी थी।