inshorts

कभी आतंकवाद, कभी हिजाब, कांग्रेस की नीतियां देश को चैन से रहने नहीं दे रहीं: अनिल विज

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने शनिवार को हिजाब विवाद को लेकर कहा, "कांग्रेस ने देश में हमेशा विभाजनकारी नीतियां ही चलाई हैं...धर्म के आधार पर देश का बंटवारा कराया।" उन्होंने आगे कहा, "बंटवारा आज तक हिंदुस्तान को चैन से रहने नहीं दे रहा है...कभी आतंकवाद की शक्ल में, कभी हिजाब की शक्ल में वह (बंटवारा) सामने आता है।"