कभी इंदिरा गांधी की लोकसभा सीट रही रायबरेली का क्या रहा है चुनावी इतिहास?

लोकसभा चुनाव-1957 से अस्तित्व में आई रायबरेली (उत्तर प्रदेश) लोकसभा सीट पर अब तक कांग्रेस 16 (3 उप-चुनाव), बीजेपी 2 और भारतीय लोकदल 1 बार जीत दर्ज कर चुकी है। इस सीट से पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी व दिवंगत कांग्रेस नेता फिरोज़ गांधी भी सांसद रह चुके हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस बार रायबरेली से चुनाव लड़ रहे हैं।