अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की तारीफ की है। बगैर फिल्म का नाम लिए उन्होंने लिखा, "कभी नहीं सोचा था...मूवी माफिया इस हद तक बढ़ जाएगा और कुछ अच्छा करेगा। अगर वे ऐसा कर रहे हैं तो हमें उनकी तारीफ करनी चाहिए...मैं बेस्ट की उम्मीद कर रही हूं।"