एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी द्वारा राज्य के नए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को मिठाई खिलाते हुए वायरल हुई तस्वीरों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "मैं कई शपथ-ग्रहण समारोह का हिस्सा रहा हूं...लेकिन कभी किसी राज्यपाल ने मुझे मिठाई नहीं खिलाई और गुलदस्ता नहीं दिया।" बकौल पवार, "राज्यपाल में कुछ गुणात्मक बदलाव आया है।"