कभी युद्ध के लिए कोई अच्छा वक्त होता है?: पीएम के 'आज का युग युद्ध का नहीं है' बयान पर स्वामी

बीजेपी के पूर्व सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'आज का युग युद्ध का युग नहीं है' बयान को लेकर कहा है, "क्या कभी युद्ध के लिए कोई अच्छा वक्त होता है?" उन्होंने ट्वीट किया, "(पीएम) मोदी को (रूसी राष्ट्रपति) पुतिन से कहना चाहिए था- यूक्रेन में युद्ध क्यों? यूक्रेन ने रूस से युद्ध की घोषणा नहीं की।"