'गंगूबाई काठियावाड़ी' फिल्म से डेब्यू करने जा रहे अभिनेता शांतनु माहेश्वरी ने निर्देशक संजय लीला भंसाली को लेकर कहा, ''कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मैं उनकी फिल्में करूंगा या उनके साथ काम करूंगा।'' बकौल शांतनु, उनके लिए ये सपनों का डेब्यू है। गौरतलब है, शांतनु के करियर की शुरुआत 'दिल दोस्ती डांस' टीवी शो से हुई थी।