अभिनेत्री सारा अली खान ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की जिसमें उन्होंने अपनी डेब्यू फिल्म 'केदारनाथ' के एक कॉस्ट्यूम को रिपीट किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "(फिल्म) केदारनाथ के कपड़ों को दोहराने का फैसला किया...कभी-कभी दोहराना (पलों को) दोबारा जीने के सबसे करीब होता है।" 'केदारनाथ' में उनके साथ दिवंगत ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत थे।