ब्लिंकिट के एक डिलीवरी एग्ज़िक्यूटिव का कम कमाई वाला वीडियो वायरल होने के बाद आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने उसके साथ लंच किया है। कर्मचारी ने कहा, "उसे कभी नहीं लगा था कि एक वीडियो उसे...यहां तक ले आएगा।" गौरतलब है, कर्मचारी ने वीडियो में 15-घंटे काम करने के बाद सिर्फ ₹763 कमाई की बात कही थी।