अमेरिका में एक 29-वर्षीय शख्स ने डेनवर की एक डेटिंग वेबसाइट के खिलाफ मुकदमा दायर कर आरोप लगाया है कि वेबसाइट पर महिलाओं की कमी है। मुकदमे के अनुसार, इयान क्रॉस नामक शख्स ने $9,409 (₹7 लाख) की फीस देकर वेबसाइट की मेंबरशिप ली थी। इयान ने दावा किया कि वेबसाइट पर 18-35 आयुवर्ग की केवल 5 महिलाएं सक्रिय थीं।