कमल हासन व जूनियर NTR ने रतन टाटा के निधन पर पोस्ट कर जताया शोक
ऐक्टर कमल हासन और जूनियर एनटीआर ने दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए X पर पोस्ट किया है। जूनियर एनटीआर ने X पर लिखा, "उद्योग जगत के टाइटन, सोने का दिल! रतन टाटा जी के निस्वार्थ परोपकार ने कई लोगों का जीवन बदल दिया है।" कमल हासन ने लिखा, "रतन टाटा जी मेरे हीरो थे।"