कर्ज़ वसूली केस को लेकर कर्नाटक HC पहुंचे माल्या; कहा- बैंकों ने कर्ज़ से अधिक वसूला

भगोड़े कारोबारी विजय माल्या ने किंगफिशर एयरलाइंस के खिलाफ चल रही कर्ज़ वसूली प्रक्रिया को कर्नाटक हाईकोर्ट में चुनौती दी है। उनके वकील साजन पूवैया के अनुसार, एयरलाइंस को बैंकों को ₹6,203 करोड़ चुकाने थे लेकिन बैंकों ने अब तक उनसे ₹14,131 करोड़ वसूले हैं। बकौल वकील, लोन वसूली अधिकारी ने भी ₹10,200 करोड़ वसूलने की बात कही है।