करोड़ों कमाने के बावजूद चौकीदारी करता है यह शख्स, बताया क्यों नहीं छूट रहा नौकरी का मोह

जापान के 56-वर्षीय कोइची मत्सुबारा किराए और इनवेस्टमेंट के ज़रिए सालाना करीब 30 मिलियन येन (₹1.83 करोड़) कमाते हैं, फिर भी पार्ट-टाइम चौकीदारी करते हैं। हफ्ते में 3 दिन (4 घंटे की शिफ्ट) काम करने के लिए उन्हें करीब 100,000 येन/माह (लगभग ₹60,000) मिलता है। उन्होंने कहा, "मेरे पास पैसा है...लेकिन काम करके ऐक्टिव महसूस करता हूं...यही असल कमाई है।"