inshorts

कर दो केस, फांसी पर चढ़ाओगे क्या: ज़हर वाले बयान पर केस होने की खबरों पर केजरीवाल

'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ज़हर वाले बयान पर 'मानहानि का केस' होने की खबरों पर मंगलवार को कहा, "सैनी साहब (मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी) पानी के ऊपर राजनीति ना करें, पाप चढ़ेगा।" उन्होंने कहा, "मुझे डरा रहे हैं, केस कर दो। केस करने में कोई कसर छोड़ रखी है। जेल भेज दिया, अब क्या फांसी पर चढ़ाओगे।"