करीना कपूर के दिवाली लुक पर हुआ विवाद, पेंडेंट को लेकर भेजा गया लीगल नोटिस; क्या है मामला?

करीना कपूर ने अपने दिवाली लुक में भोपाल की बेगम के शाही पेंडेंट को पहना था जिसको लेकर कांग्रेस नेता और सामाजिक कार्यकर्ता अब्बास हफीज़ ने उन्हें लीगल नोटिस भेजा है। पेंडेंट पर कुरान की आयत-अल-कुर्सी लिखी हुई है। उन्होंने कहा कि इससे मुस्लिम समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने पोस्ट को हटाने व माफी की मांग की है।

Load More