करीना कपूर के पेंडेंट पर लिखी आयत-अल-कुर्सी क्या है जिसे लेकर मचा विवाद?
अभिनेत्री करीना कपूर ने अपने दिवाली लुक में भोपाल की बेगम का शाही पेंडेंट पहना था जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पेंडेंट पर कुरान की 'आयत-अल-कुर्सी' लिखी हुई है जो सूरह अल-बकरा की 255वीं आयत है। इस आयत में अल्लाह की महानता, उसकी सत्ता, उसके ज्ञान और पूरे ब्रह्मांड पर उसके नियंत्रण का वर्णन किया गया है।