अभिनेता सैफ अली खान ने अपने ऊपर चाकू से हुए हमले पर बात करते हुए कहा है कि घटना के बाद उनकी पत्नी करीना रिक्शा या कैब या किसी भी चीज़ के लिए चिल्ला रही थीं। उन्होंने कहा, "वह (करीना) इधर-उधर कॉल कर रही थीं लेकिन कोई कॉल नहीं उठा....मैंने उनसे कहा- मैं ठीक हूं। मैं मरने वाला नहीं हूं।''