कर्नाटक HC ने रेणुकास्वामी हत्याकांड में ऐक्टर दर्शन को दी नियमित ज़मानत

कर्नाटक उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को रेणुकास्वामी हत्याकांड के मुख्य आरोपी कन्नड़ ऐक्टर दर्शन और उनकी दोस्त व ऐक्ट्रेस पवित्रा गौड़ा को नियमित ज़मानत दे दी। न्यायमूर्ति एस विश्वजीत शेट्टी ने मामले में 5 अन्य आरोपियों को भी ज़मानत दे दी है। न्यायमूर्ति शेट्टी ने 9 दिसंबर को दर्शन और सह-अभियुक्तों द्वारा दायर ज़मानत याचिकाओं पर आदेश सुरक्षित रखा था।

Load More