कर्नाटक के कोर्ट ने MUDA केस में CM सिद्धारमैया के खिलाफ लोकायुक्त जांच के दिए आदेश
बेंगलुरु (कर्नाटक) की एक विशेष अदालत ने बुधवार को एमयूडीए ज़मीन घोटाला मामले में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के खिलाफ लोकायुक्त जांच के आदेश दिए। कोर्ट ने लोकायुक्त को 3-माह के अंदर रिपोर्ट पेश करने को कहा है। सिद्धारमैया ने मामले में राज्यपाल थावरचंद गहलोत के आदेश के खिलाफ कर्नाटक हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया।