कर्नाटक कांग्रेस ने शेयर किया कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा बताते हुए भारत का मैप

बीजेपी ने दावा किया है कि कर्नाटक कांग्रेस ने अपने एक कार्यक्रम में कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा बताते हुए भारत का मानचित्र लगाया। इस पर बीजेपी प्रवक्ता शहज़ाद पूनावाला ने कहा, "एक बार फिर कांग्रेस का पाकिस्तान प्रेम ज़ाहिर हो गया। कांग्रेस का भारत जोड़ो या संविधान में नहीं बल्कि भारत तोड़ो में विश्वास है।"