कर्नाटक के राज्यपाल ने सरकारी ठेकों में मुस्लिमों को आरक्षण वाला बिल राष्ट्रपति को भेजा

कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत ने सरकारी ठेकों में मुसलमानों को 4% आरक्षण देने वाले विधेयक को मंज़ूरी के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के पास भेजा है। उन्होंने कहा कि संविधान धर्म के आधार पर आरक्षण की अनुमति नहीं देता है। इस विधेयक को कैबिनेट से मंज़ूरी मिलने के बाद 18-मार्च को विधानसभा में पेश किया गया था।