कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने इस्तीफ़ा देने का किया फैसला; वरिष्ठ कांग्रेस नेता का दावा
कर्नाटक के वरिष्ठ कांग्रेस विधायक आरवी देशपांडे ने दावा किया है कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस्तीफा देने का फैसला कर लिया है। देशपांडे के अनुसार, सिद्धारमैया ने कुछ विधायकों से कहा कि उन्होंने कांग्रेस आलाकमान को वचन दिया था और वह उसका सम्मान करेंगे। अनुमान है कि वह एक-दो दिन में उप-मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के लिए पद छोड़ सकते हैं।