कर्नाटक कैबिनेट ने सोमवार को एनईईटी परीक्षा रद्द करने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी और मौजूदा सत्र में दोनों सदनों में प्रस्ताव पारित कराने के लिए तैयार है। अगर यह विधेयक पारित होता है तो कर्नाटक की अपनी मेडिकल प्रवेश परीक्षा होगी। इससे पहले उप-मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा था, "एनईईटी से उत्तर भारत के छात्रों को फायदा होता है।"