कर्नाटक में नहीं होगा नेतृत्व परिवर्तन, सिद्धारमैया बने रहेंगे सीएम: रणदीप सुरजेवाला

कांग्रेस के कर्नाटक मामलों के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा है कि कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन नहीं होगा। उन्होंने कहा, "अगर विधायकों को कोई परेशानी है तो वे पार्टी फोरम पर बात करें।" कांग्रेस विधायक एचए इकबाल हुसैन ने दावा किया था कि उप-मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार अगले 2-3 महीने में राज्य के मुख्यमंत्री बन सकते हैं।

Load More