inshorts

कर्नाटक सरकार ने 'नैशनल हेराल्ड' पर की पैसों की बारिश, 2025 में मिले विज्ञापन के 69% फंड

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कर्नाटक सरकार ने पैसे का एक बड़ा हिस्सा कांग्रेस से जुड़े अखबार 'नैशनल हेराल्ड' को विज्ञापनों के रूप में दिया है। बकौल रिपोर्ट्स, 2024-25 में राष्ट्रीय स्तर के अखबारों के लिए आवंटित कुल ₹1.42 करोड़ में से ₹99 लाख (करीब 69%) 'नैशनल हेराल्ड' को दिए गए। वहीं, 2023-24 में अखबारों को सरकारी खज़ाने से ₹1.90 करोड़ मिले।