करीबी दोस्त एलेक्स के साथ दिवाली पार्टी में पहुंचीं हार्दिक पंड्या की पूर्व पत्नी नताशा
क्रिकेटर हार्दिक पंड्या की पूर्व पत्नी नताशा स्टैनकोविक मंगलवार शाम मुंबई में प्रोड्यूसर निखिल द्विवेदी की दिवाली पार्टी में अपने करीबी दोस्त अलेक्ज़ेंडर एलेक्स के साथ पहुंचीं। दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। नताशा ने पार्टी में ब्लैक और गोल्डन कलर की साड़ी पहनी हुई थीं और उनके साथ ब्लैक मैचिंग बैग भी था।