करिश्मा कपूर की बेटी ने कॉलेज फीस न भरे जाने का किया दावा? सौतेली मां ने दिखाई रसीद
दिवंगत कारोबारी संजय कपूर की करोड़ों की संपत्ति विवाद के बीच दिल्ली हाईकोर्ट में अभिनेत्री करिश्मा कपूर की बेटी समायरा ने दावा किया था कि उनकी यूनिवर्सिटी की दो महीने की फीस नहीं भरी गई। इसके जवाब में उनकी सौतेली मां व संजय कपूर की पत्नी प्रिया सचदेव ने कोर्ट में ₹95 लाख की फीस की रसीद पेश की है।