करण और मैं उम्मीद कर रहे हैं कि हमें बेटी होगी: ऐक्ट्रेस बिपाशा बसु
हाल ही में गर्भवती होने की घोषणा करने वालीं अभिनेत्री बिपाशा बसु ने कहा है कि वह और उनके पति करण सिंह ग्रोवर उम्मीद कर रहे हैं कि उन्हें बेटी होगी। उन्होंने कहा, "करण और मैं शुरू से ही स्पष्ट थे कि हमें बच्चे चाहिए...इसमें इतना समय क्यों लगा इस बारे में नहीं सोचा। मेरे लिए यह सही समय है।"