करण के असफल रिश्तों के चलते माता-पिता ने उनसे मेरी शादी पर आपत्ति जताई थी: बिपाशा
अभिनेत्री बिपाशा बसु ने खुलासा किया कि उनके माता-पिता को करण सिंह ग्रोवर के असफल रिश्तों के कारण उनके साथ शादी पर आपत्ति थी। उन्होंने कहा, "असफल शादी...का ये मतलब नहीं कि वह इंसान गलत है। उन्हें समझाया...मेरे पहले के रिलेशनशिप...करण की टूटी हुई शादियों से बहुत लंबे थे...मैंने केवल कागज़ के टुकड़े (मैरिज सर्टिफिकेट) पर साइन नहीं किया था।"