फिल्ममेकर करण जौहर 'लैक्मे फैशन वीक' में शोस्टॉपर रहे। काले कपड़ों में उनके रैंपवॉक का वीडियो ऑनलाइन वायरल हुआ है और अधिकतर यूज़र्स ने उनकी तारीफ की है। एक यूज़र ने लिखा, "मुझे लगता है कि उन्होंने अपनी नेपो गर्ल्स से बेहतर किया।" वहीं, अन्य यूज़र ने उनके रैंपवॉक की तुला 'फैशन' फिल्म में कंगना रनौत के रैंपवॉक से की।