फिल्ममेकर करण जौहर ने वज़न घटाने के लिए 'ओज़ेम्पिक' जैसी दवा का सेवन करने की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है। करण ने कहा, "यह बहुत मेहनत का काम है...कोई दवा नहीं है जैसा कि अफवाहों में बताया जा रहा है। मैं पूरी तरह स्वस्थ हूं...खुश और हल्का महसूस करता हूं। मैंने अपना वज़न सही तरीके से घटाया है।"