करण जौहर ने देर से आने वाले शख्स का नाम लिए बिना लिखा पोस्ट, पूछा- देश चलाने में व्यस्त हो?
फिल्ममेकर करण जौहर ने समय की पाबंदी को लेकर इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट लिखा है। करण ने 15 मिनट देर से आने और माफी न मांगने वाले व्यक्ति का नाम लिए बिना लिखा, "रास्ते में होने का मेसेज करने से भी आप बच नहीं सकते।" उन्होंने लिखा, "क्यों मिस्टर प्रेसिडेंट? क्या आप कोई देश चलाने में व्यस्त हैं?"